लाइव न्यूज़ :

खेत की रखवाली कर रही किशोरी से सामूहिक बलात्कार

By भाषा | Updated: December 14, 2020 20:02 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), 14 दिसंबर चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत की रखवाली कर रही एक 15 साल की लड़की के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है।

शिकायत के आधार पर पहाड़ी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्रवण कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत की रखवाली कर रही 15 साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना रविवार शाम की है।

दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर उन्होंने बताया कि बच्ची आवारा पशुओं से फसल की रखवाली करने के लिए अकेले खेत गयी थी, तभी उसी गांव के दूसरे डेरा के दो लड़कों ने उसके साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया और उसके चाचा को आते देख घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

सिंह ने बताया कि प्राथमिकी में नामजद एक लड़के को 16 साल का बताया जा रहा है, जबकि दूसरा आरोपी करीब 19 साल का है।

एसएचओ ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता का आज चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो