नोएडा में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 22, 2021 13:13 IST2021-01-22T13:13:29+5:302021-01-22T13:13:29+5:30

Rape of a minor girl in Noida, accused arrested | नोएडा में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा (उप्र) 22 जनवरी जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव में एक युवक ने बृहस्पतिवार रात कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया।

सूरजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि कैलाशपुर गांव में रहने वाली 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ बृहस्पतिवार रात उसी गांव के बॉबी नाम के एक युवक ने बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिवार के शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी को शुक्रवार सुबह हिरासत में ले लिया है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rape of a minor girl in Noida, accused arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे