लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 14 वर्षीय बालिका से बलात्कार, तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग आरोपी भी पकड़ाया

By भाषा | Updated: November 10, 2021 20:45 IST

Open in App

राजनांदगांव, 10 नवंबर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सुबह की सैर पर निकली 14 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग आरोपी को भी पकड़ा है।

राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के डोंगरगांव कस्बे में सुबह की सैर पर निकली बालिका के साथ बलात्कार के मामले में पुलिस ने गजेंद्र कोर्राम (18) सालिग निषाद (18) और रितेश (23) को गिरफ्तार कर लिया ।

उन्होंने बताया कि इस मामले में एक नाबालिग आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को तड़के पांच बजे बालिका अपनी सहेलियों के साथ सुबह की सैर पर निकली थी और इसी दौरान आरोपी मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे और बालिका को जबरदस्ती अपने साथ ले गए।

उन्होंने बताया कि आरोपी बालिका को करीब के दानीटोला गांव के जंगल में लेकर गए थे। इस दौरान दो आरोपियों ने बालिका के साथ बलात्कार किया। घटना के बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। बाद में जब बालिका अपने घर पहुंची तब उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका और उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं इस मामले के नाबालिग आरोपी को भी पकड़ा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे