पुणे में 14 वर्षीय लड़की का अपहरण और सामूहिक बलात्कार के मामले में 16 लोग गिरफ्तार

By उस्मान | Updated: September 10, 2021 07:43 IST2021-09-10T07:43:55+5:302021-09-10T07:43:55+5:30

दो रेलवे कर्मचारियों सहित कई अन्य लोगों के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया

Rape news in India: 14-year-old gang-raped in Pune, total 16 attackers arrested | पुणे में 14 वर्षीय लड़की का अपहरण और सामूहिक बलात्कार के मामले में 16 लोग गिरफ्तार

पुणे में 14 वर्षीय लड़की का अपहरण और सामूहिक बलात्कार के मामले में 16 लोग गिरफ्तार

Highlightsपुलिस ने दो लॉज प्रबंधकों को गिरफ्तार किया है इस मामले में अब तक गिरफ्तार 19 लोग गिरफ्तार31 अगस्त का है मामला

पुणे: पुणे में 14 वर्षीय लड़की के कथित अपहरण और सामूहिक बलात्कार से जुड़े मामले में दो लॉज प्रबंधकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 16 हो गई है।

पुलिस उपायुक्त (जोन 5) नम्रता पाटिल ने कहा, "हमने दो लॉज के प्रबंधकों को गिरफ्तार किया है जहां आरोपी लड़की को ले गया था और उसका यौन उत्पीड़न किया था।" लड़की 31 अगस्त को घर से निकलने के बाद एक दोस्त से मिलने के लिए चंडीगढ़ जाने के लिए ट्रेन में चढ़ने के लिए पुणे रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर रही थी, उसे एक ऑटो रिक्शा चालक ने बताया कि ट्रेन अगले दिन उपलब्ध होगी।

उसने लड़की से रात में ठहरने के लिए आवास तलाशने का वादा किया। उसने दो रेलवे कर्मचारियों सहित कई अन्य लोगों के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और बाद में उसे उत्तर की ओर जाने वाली ट्रेन में बिठा दिया।  

Web Title: Rape news in India: 14-year-old gang-raped in Pune, total 16 attackers arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे