लाइव न्यूज़ :

सजा सुनाए जाने से पहले फरार हुआ बलात्कार का दोषी 25 साल बाद गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 3, 2021 22:36 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, तीन अप्रैल वर्ष 1995 में अपहरण और बलात्कार के एक मामले में दोषसिद्ध के बाद सजा सुनाए जाने से एक दिन पहले फरार हुए एक व्यक्ति को यहां शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 25 साल पहले बलात्कार के एक मामले में शाहिद हसन को अदालत ने दोषी ठहराया था, लेकिन सजा सुनाए जाने से पहले वह लापता हो गया था।

उन्होंने कहा कि हसन के प्रत्येक साथी को उसी मामले में दस-दस साल कैद की सजा सुनाई गई थी लेकिन वह भाग निकला था।

कानून के एक प्रावधान के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के बारे में सात साल तक कोई सूचना नहीं मिलती तो उसे मृत मान लिया जाता है।

इस प्रावधान के बारे में पूछे जाने पर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “उस व्यक्ति को अदालत द्वारा दोषी करार दिया गया था।”

उन्होंने कहा कि अदालत ने उसे अपराधी घोषित करने के बाद उसकी संपत्ति जब्त कर ली थी और उक्त व्यक्ति को मृत घोषित करने के लिए उसके परिवार के किसी सदस्य ने अदालत का रुख नहीं किया।

अधिकारी ने कहा कि उक्त कानूनी प्रावधान इस मामले पर लागू नहीं होता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र