लाइव न्यूज़ :

आरपीएस अधिकारी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 3, 2021 15:58 IST

Open in App

जयपुर, तीन जुलाई राजस्थान पुलिस की निलंबित महिला हेड कांस्टेबल ने राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के एक अधिकारी पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। इस महिला हेड कांस्टेबल को कुछ दिन पहले ही उक्त अधिकारी को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

सहायक पुलिस आयुक्त अतुल साहू ने बताया कि हेड कांस्टेबल ने अधिकारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत शुक्रवार को मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि अधिकारी ने 2019 में उसके साथ बलात्कार किया।

उक्त आरपीएस अधिकारी इस समय हिंडौली में वृत्ताधिकारी पद पर कार्यरत हैं।

गौरतलब है कि महिला हेड कांस्टेबल को मई में गिरफ्तार किया गया था और वह फिलहाल निलंबित है। हाल ही में जमानत पर रिहा हुई महिला ने जयपुर के शास्त्री नगर थाने में आरपीएस अधिकारी श्याम सुंदर विश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

उल्लेखनीय है विश्नोई ने इसी थाने में महिला के खिलाफ उन्हें ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज करवाया था। उनका आरोप था कि महिला पुलिसकर्मी उनसे 5.50 लाख रुपये ऐंठ चुकी हैं और 50 लाख रुपये मांग रही है। धन नहीं देने पर वह उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाने की धमकी दे रही है।

दोनों 2019 में उस समय संपर्क में आए थे जबकि आरपीएस अधिकारी राजस्थान पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे