लाइव न्यूज़ :

मयूखा की मित्र के बलात्कार का मामला: केरल उच्च न्यायालय ने जांच अधिकारी से रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: July 19, 2021 15:45 IST

Open in App

कोच्चि, 18 जुलाई केरल उच्च न्यायालय ने ओलंपिक खिलाड़ी मयूखा जॉनी की मित्र के साथ हुए बलात्कार के आरोपों की जांच कर रहे अधिकारी से सोमवार को रिपोर्ट मांगी।

जॉनी की मित्र ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने उसका बलात्कार किया और उसकी नग्न तस्वीरें खींची तथा उसे ब्लैकमेल करने के लिए इन तस्वीरों का इस्तेमाल किया।

पीड़िता के वकील ने आरोप लगाया कि जांच आगे नहीं बढ़ी है, जबकि मामले में लोक अभियोजक ने तर्क दिया कि राज्य पुलिस प्रमुख के आदेश पर अपराध शाखा को हाल में जांच सौंपी गई, जिसके बाद न्यायमूर्ति शिरसी वी ने जांच अधिकारी को रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।

लोक अभियोजक ने कहा कि यह मामला अपराध शाखा को पांच जुलाई को सौंपा गया और उसने आठ जुलाई को जांच अपने हाथ में ली तथा पीड़िता, उसकी मां और 2016 में हुई घटना के बाद पीड़िता की जांच करने वाले चिकित्सक के बयान दर्ज करना शुरू किया।

उन्होंने बताया कि अदालत ने अपराध से जुड़े कई मोबाइल फोन जब्त किए हैं और अपराध शाखा ने 18 जुलाई को मामले की जांच के लिए नए विशेष दल का गठन किया है। अदालत ने लोक अभियोजक से इन सब बातों को रिपोर्ट में शामिल करने का निर्देश दिया। इस मामले में अब 30 जुलाई को आगे सुनवाई होगी।

जॉनी ने पिछले साल एक संवाददाता सम्मेलन में इस मामले की जांच को लेकर केरल पुलिस और राज्य महिला आयोग की एक पूर्व अधिकारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी दोस्त के साथ चुंगथ जॉनसन नाम के एक व्यक्ति ने बलात्कार किया और उसकी नग्न तस्वीरें लेकर उनका इस्तेमाल उसे धमकाने के लिए किया।

जॉनी ने आरोप लगाया था कि शुरुआत में सक्रियता से कदम उठाने वाली पुलिस बाद में आरोपी के पक्ष में उच्च स्तरीय प्रभावशाली लोगों के हस्तक्षेप के चलते निष्क्रिय हो गयी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी मित्र को धमकाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां