लाइव न्यूज़ :

शादी से इनकार करने पर युवक के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: June 23, 2021 12:05 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 23 जून बलिया जिले के नगरा क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती के साथ 'लिव-इन' (विवाह किए बगैर साथ रहना) में तकरीबन डेढ़ साल तक साथ रहने के दौरान उसके गर्भवती होने पर शादी से इंकार करने वाले एक युवक के विरुद्ध बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 23 वर्षीय युवती की शिकायत पर मंगलवार को बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के विजयीपुर मोहल्ले के निवासी अमित मौर्य के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (बलात्कार) एवं 506 (जान से मारने की धमकी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि युवती की शिकायत है कि वह 2019 में अमित के संपर्क में आई थी तथा इसके बाद वर्ष 2020 में वह उसके साथ बलिया शहर में ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रहने लगी। अमित ने उसके साथ शादी का वादा करके शारीरिक संबंध स्थापित किए और इस बीच वह गर्भवती हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, युवती का यह भी आरोप है कि अमित ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर एक लड़की के छद्म नाम से फर्जी खाता बनाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी सार्वजनिक कर दीं।

उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी अमित की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस ने युवती को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे