लाइव न्यूज़ :

गुजरात छोड़कर भाग रहे हैं यूपी, बिहार और एमपी के लोग, जानिए क्या है मामला ?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 7, 2018 12:37 IST

अहमदाबाद के चाणक्‍यपुरी फ्लाईओवर के नीचे बस का इंतजार कर रहे कुछ प्रवासियों का कहना है कि उनसे मकान मालिकों ने घर खाली करवा लिए हैं।

Open in App

अहमदाबाद के आजपास इन दिनों एक अजीब सा नजारा देखने को मिल रहा है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार यहां हिन्‍दी बोलने वाले कई प्रवासी पलायन कर रहे हैं। यहां सालों से रह रहे उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश और बिहार के यह लोग भीड़ के डर से भाग रहे हैं। खबर के अनुसार यहां की गुस्सा भीड़  14 साल की बच्ची के साथ हुए रेप के कारण गैर गुजरातियों पर हमले कर रही है। जिस कारण से डर से लोग तेजी से पालायन कर रहे हैं।

एक्सप्रेस की खबर के अनुसार अहमदाबाद के चाणक्‍यपुरी फ्लाईओवर के नीचे बस का इंतजार कर रहे कुछ प्रवासियों का कहना है कि उनसे मकान मालिकों ने घर खाली करवा लिए हैं। वहीं, इस पूर पालायन के प्रकरण पर गुजरात पुलिस  का कहना है कि प्रवासियों में खासकर यूपी और बिहार के लोगों को निशाना बनाने के आरोप में गांधीनगर, अहमदाबाद, सबरकांठा, पाटन और मेहसाणा से कम से कम 180 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

वहीं, अपने राज्य वापस जाने वालों में एक व्यक्ति का कहना है कि उनके घर के बच्चे गली में खेल रहे थे कि अचानक एक भीड़ ने उन पर हमला कर दिया जिस कारण से वह अभी तक सदमें में हैं। साथ ही एक और व्यक्ति का कहा कि पिछले कुछ दिनों में यूपी, बिहार और मध्‍य प्रदेश के करीब 1,500 लोग गुजरात छोड़कर चले गए हैं।  नकाब पहने कुछ लोगों ने उससे कहा कि ‘सुबह 9 बजे से पहले गुजरात छोड़ दे’ वर्ना वह मारा जाएगा। खबर के अनुसार 

शनिवार (6 अक्‍टूबर) को यूपी और बिहार के के 20 बसें यहां से भर के गई हैं। यानि की लोग तेजी से अपना घर छोड़ रहे हैं। गुजरात के अहमदाबाद में ये घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं जिस कारण से लोग अपना घर और काम सब छोड़कर मजबूरी में घर वापसी को तैयार हैं। 28 सितंबर को जिस बच्‍ची से बिहार के शख्‍स ने कथित तौर पर बलात्‍कार किया, उसे शनिवार को अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई। उसकी हालत खतरे से बाहर है। आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था।

 

टॅग्स :गुजरातरेपउत्तर प्रदेशमध्य प्रदेशबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव