असम में बलात्कार के आरोपी ने की भागने की कोशिश, पुलिस ने पैर में मारी गोली

By भाषा | Updated: December 23, 2021 18:24 IST2021-12-23T18:24:42+5:302021-12-23T18:24:42+5:30

Rape accused tried to escape in Assam, police shot him in the leg | असम में बलात्कार के आरोपी ने की भागने की कोशिश, पुलिस ने पैर में मारी गोली

असम में बलात्कार के आरोपी ने की भागने की कोशिश, पुलिस ने पैर में मारी गोली

गुवाहाटी, 23 दिसंबर असम के मोरीगांव जिले में बलात्कार के आरोपी 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश की जिसके दौरान पुलिस ने उस पर गोली चलाई। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति पर तीन नाबालिग लड़कियों का बलात्कार करने का आरोप है।

लड़कियों के परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज कराने के दो दिन बाद आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के एक स्थानीय अधिकारी के अनुसार, शिकायतकर्ताओं का दावा है कि आरोपी ने 10 साल से कम उम्र की तीन लड़कियों का बलात्कार किया जिसमें से ताजा घटना रविवार को हुई थी।

अधिकारी ने यह भी कहा कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान यह माना कि उसने उक्त तीन के अलावा एक और लड़की का बलात्कार किया है। आरोपी का दावा है कि उसने चौथी लड़की के कपड़े अपने आवास पर रखे हैं।

पुलिस, साक्ष्य जुटाने के इरादे से आरोपी को बृहस्पतिवार को उसके आवास पर ले जा रही थी जब उसने भागने का प्रयास किया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पैर में गोली मारी। आरोपी का गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rape accused tried to escape in Assam, police shot him in the leg

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे