लाइव न्यूज़ :

दुष्कर्म के आरोपी की जेल में रहस्यमय परिस्थिति में मौत

By भाषा | Updated: July 3, 2021 20:07 IST

Open in App

बागपत (उत्तर प्रदेश), तीन जुलाई जिले में खेकड़ा की अस्थायी जेल में बंद बलात्कार के आरोपी की शनिवार को यहां रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि जेल प्रशासन ने इसे आत्महत्या करार दिया, लेकिन मृतक के परिजनों ने इसे पुलिस उत्पीड़न का नतीजा बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

जेलर रविंदर कुमार के अनुसार चांदीनगर थाना क्षेत्र निवासी सुशील की मौत शनिवार की सुबह करीब चार बजे हुई, उसका शव बाथरूम में उसके ही लोअर से लटका मिला। जेलर के मुताबिक सुशील दो दिन पहले जब अस्थायी जेल में आया था तो वह अवसाद में था और किसी से बात नहीं कर रहा था। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

इस बीच सूचना मिलने पर मृतक के परिजन बागपत जिला अस्पताल स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। परिजन में से एक कुलदीप ने आरोप लगाया कि युवक की मौत पुलिस की प्रताड़ना और जेल प्रशासन की लापरवाही से हुई है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

गौरतलब है कि सुशील को दो दिन पहले आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं