सोनीपत में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
By भाषा | Updated: December 28, 2021 19:59 IST2021-12-28T19:59:59+5:302021-12-28T19:59:59+5:30

सोनीपत में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
सोनीपत (हरियाणा) ,28 दिसंबर जिले के सोनीपत शहर थाना की पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला सोनीपत निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ हरिओम उर्फ हैप्पी ने दुष्कर्म किया है।
उन्होंने बताया कि जांच टीम में नियुक्त उपनिरीक्षक मनीष ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुये आरोपी हरिओम (निवासी बाबा कालोनी, सोनीपत) को गिरफ्तार कर लिया है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेशकर दो दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।