बलात्कार का आरोपी धरा गया

By भाषा | Updated: February 10, 2021 23:12 IST2021-02-10T23:12:44+5:302021-02-10T23:12:44+5:30

Rape accused arrested | बलात्कार का आरोपी धरा गया

बलात्कार का आरोपी धरा गया

नोएडा, 10 फरवरी उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को थाना दादरी की पुलिस ने बुधवार की रात को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

दादरी के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि कस्बा दादरी में रहने वाली एक किशोरी को सूरज नामक युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था और आरोपी ने किशोरी के साथ कई दिनों तक कथित रूप से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही दादरी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरी परीक्षण के बाद यह बात संज्ञान में आई कि आरोपी ने किशोरी के साथ बलात्कार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rape accused arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे