लाइव न्यूज़ :

बलात्कार के आरोपी वायुसेना अधिकारी की हिरासत अवधि बढ़ाई गईे

By भाषा | Updated: September 27, 2021 22:32 IST

Open in App

कोयंबटूर, 27 सितंबर भारतीय वायुसेना के एक लेफ्टिनेंट की सोमवार को एक महिला अदालत ने हिरासत अवधि 30 सितंबर तक बढ़ा दी। लेफ्टिनेंट पर एक महिला अधिकारी से बलात्कार करने का आरोप है।

छत्तीसगढ़ के रहने वाले फ्लाईट लेफ्टिनेंट अमितेश हरमुख को नगर की पुलिस ने रविवार को महिला अधिकारी की शिकायत पर गिरफ्तार किया था। महिला अधिकारी ने आरोप लगाए थे किसी जख्म के कारण जब वह दवा खाकर सो रही थी तो हरमुख ने उनसे बलात्कार किया।

उन्होंने कहा कि घटना करीब 15 दिन पहले हुई थी और वायुसेना के अधिकारियों द्वारा उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की।

हरमुख को जब अदालत में पेश किया गया तो वायुसेना ने याचिका दायर कर अधिकारी को उसे सौंपने के लिए कहा ताकि उसका कोर्ट मार्शल किया जा सके और कहा कि नगर पुलिस नागरिक कानूनों के तहत जांच एवं गिरफ्तारी नहीं कर सकती है। लेकिन पुलिस ने कहा कि वे अपनी जांच जारी रखेंगे क्योंकि वायुसेना ने महिला की शिकायत के 15 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की।

हरमुख और महिला अधिकारी नगर में वायुसेना प्रशासनिक कॉलेज में प्रशिक्षण का हिस्सा हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी