लाइव न्यूज़ :

राव के वकील को जमानत औपचारिकताएं पूरी करने के लिए उनसे मुलाकात की अनुमति मिली

By भाषा | Updated: February 25, 2021 16:30 IST

Open in App

मुंबई, 25 फरवरी बंबई उच्च न्यायालय ने एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले के आरोपी कवि-कार्यकर्ता वरवरा राव के वकील को राव की जमानत की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए उनके हस्ताक्षर लेने के वास्ते नानावटी अस्पताल जाने की बृहस्पतिवार को अनुमति दे दी।

एल्गार परिषद मामले में राव को सोमवार को उच्च न्यायालय ने चिकित्सा आधार पर छह माह के लिए अंतरिम जमानत दी है। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है।

अदालत ने राव को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की दो जमानतें देने को कहा था, साथ ही उस वक्त राव के वकील आनंद ग्रोवर के उस अनुरोध को भी खारिज कर दिया था जिसमें कार्यकर्ता के वकीलों को उनसे मिलने की अनुमति देने की मांग की गई थी।

न्यायामूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति मनीष पिताले की पीठ ने बृहस्पतिवार को अधिवक्ता आर सत्यनारायण को जमानत की शर्तों में बदलाव के लिए उच्च न्यायालय में अपील करने संबंधी अर्जी पर राव का हस्ताक्षर लाने के लिए उनसे मुलाकात की अनुमति दी।

इससे पहले बुधवार को ग्रोवर ने बंबई उच्च न्यायालय से अनुरोध किया कि उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई जमानत की शर्त के तहत दो मुचलकों की जगह उन्हें नकद बॉण्ड जमा करने की इजाजत दी जाए।

ग्रोवर ने बताया कि मुचलका हासिल करने की प्रक्रिया धीमी है।

ग्रोवर ने अदालत से दो माह की अवधि के लिए नगद बांड जमा करने और मुचलके की औपचारिकता बाद में पूरी करने की अनुमति देने का अनुरोध किया था।

वकील ने बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालय से अनुरोध किया कि सत्यनारायण को राव से मुलाकात करने की अनुमति दी जाए ताकि उनके हस्ताक्षर प्राप्त किए जा सकें।

इसके बाद उच्च न्यायालय ने सत्यनारायण को राव से मुलाकात करने की अनुमति प्रदान की । अदालत ने राव के वकील से मुचलकों की शर्तों में सुधार के लिए शुक्रवार को अर्जी देने को भी कहा।

राव को अगस्त 2018 में गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां