लाइव न्यूज़ :

राव ने तमिलनाडु के श्रीरंगम मंदिर में पूर्जा की, मंगलवार को मुख्यमंत्री स्टालिन से मुलाकात करेंगे

By भाषा | Updated: December 13, 2021 20:11 IST

Open in App

हैदराबाद/श्रीरंगम, 13 दिसंबर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने सोमवार को तमिलनाडु के तिरूचिरापल्ली में श्रीरंगम के श्रीरंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा की। वह मंगलवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से मुलाकात करेंगे।

हैदराबाद में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख राव अपनी पत्नी के साथ विशेष विमान से सोमवार को तिरूचिरापल्ली पहुंचे। यह दूसरी बार है कि मुख्यमंत्री राव श्रीरंगम की यात्रा कर रहे हैं। इससे पहले वह मई, 2019 में इस मंदिर में गये थे।

तिरूचिरापल्ली में जिलाधिकारी एस. शिवारासु समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री राव की अगवानी की। बाद में राव ने पुजारियों के मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने मंदिर के हाथी को खाना भी खिलाया।

धान की खरीद को लेकर तेलंगाना का राजग सरकार के साथ चल रहे टकराव के बीच राव की स्टालिन से इस भेंट की बड़ी अहमियत है। स्टालिन की पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की घटक है।

अक्टूबर में स्टालिन ने तेलंगाना समेत 11 भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख था और राष्ट्रीय अर्हता सह प्रवेश परीक्षा का विरोध करने तथा शिक्षा में ‘राज्यों की सर्वोच्चता’ बहाल करने के लिए उनका समर्थन मांगा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos