लाइव न्यूज़ :

फरवरी, 2020 से अभी तक 149 दिन अस्पताल में रहे हैं राव : अदालत को बताया गया

By भाषा | Updated: February 1, 2021 18:49 IST

Open in App

मुंबई, एक फरवरी एल्गार परिषद माओवादियों के बीच संबंध को लेकर गिरफ्तार वरवरा राव की वकील इंदिरा जयसिंह ने सोमवार को बंबई उच्च न्यायालय के समक्ष अपने मुव्वकिल की सेहत की जानकारी देते हुए और अंतरिम जमानत का अनुरोध करते हुए बताया कि कार्यकर्ता-कवि फरवरी, 2020 से अभी तक कुल 365 दिनों में से 149 दिन अस्पताल में रहे हैं।

जयसिंह ने कहा कि राव ने करीब आधा समय अस्पताल में गुजारा है जो दिखाता है कि उनकी सेहत सही नहीं है। उन्होंने दलील दी कि 82 वर्षीय कार्यकर्ता को कैद करके रखना स्वास्थ्य और जीवन के उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि वह राव को तलोजा जेल से रिहा करने और हैदराबाद में अपने परिवार और घर लौटने की अनुमति दे। राव फिलहाल तलोजा जेल में विचाराधीन बंदी हैं।

न्यायमूर्ति एस. एस. शिंदे और न्यायमूर्ति मनीष पिटाले की पीठ को अधिवक्ता ने बताया, ‘‘जीवन सभी को प्यारा है, कैदियों को भी, अदालत उसकी रक्षा करने के लिए है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘365 में से 149 दिन वह अस्पताल में रहे हैं, तथ्य अपने आप में पर्याप्त हैं।’’

पीठ राव द्वारा दायर रिट याचिका और मेडिकल आधार पर जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी। राव के दोनों वकीलों आनंद ग्रोवर और जयसिंह ने अपने मुव्वकिल को अंतरिम जमानत देने का अनुरोध किया, फिर चाहे वह सिर्फ तीन महीने के लिए हो या अदालत द्वारा तय शर्तों के आधार पर हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां