करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे रणवीर सिंह, आलिया भट्ट

By भाषा | Updated: July 6, 2021 12:52 IST2021-07-06T12:52:29+5:302021-07-06T12:52:29+5:30

Ranveer Singh, Alia Bhatt to star in Karan Johar's 'Rocky Aur Rani Ki Love Story' | करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे रणवीर सिंह, आलिया भट्ट

करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे रणवीर सिंह, आलिया भट्ट

मुंबई, छह जुलाई फिल्मकार करण जौहर ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

करण जौहर ही इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। जौहर ने आखिरी बार 2016 में आई फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ का निर्देशन किया था।

निर्देशक ने ट्वीट किया, ‘‘ एक बार फिर कैमरे के पीछे आने को उत्साहित हूं...वह भी जब मेरे पसंदीदा कलाकार कैमरे के सामने होंगे। पेश कर रहा हूं, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखी है।’’

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 2022 में रिलीज होगी। आलिया भट्ट (28) ने भी इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी जानकारी देते हुए लिखा, ‘‘ मेरे पसंदीदा लोगों के साथ एक असाधारण प्रेम कहानी।’’

वहीं, रणवीर सिंह ने लिखा ‘‘ खास दिन पर खास घोषणा।’’ सिंह का आज 36वां जन्मदिन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ranveer Singh, Alia Bhatt to star in Karan Johar's 'Rocky Aur Rani Ki Love Story'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे