लाइव न्यूज़ :

कुख्यात बदमाशों के नाम पर फिरौती मांगी, दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 5, 2021 13:07 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), पांच अगस्त मकान मालिक द्वारा घर से बाहर करने पर किरायेदार ने बदला लेने के इरादे से कुख्यात बदमाशों का नाम लेकर उससे 80 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। थाना फेस-3 पुलिस ने इस मामले में बुधवार रात को दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर 67 में स्थित एक फैक्ट्री के मालिक ने थाना फेस- 3 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ बदमाश व्हाट्सएप कॉल करके कुख्यात गैंगस्टर रोबिन तथा शातिर शूटर कालिया के नाम से धमकी देकर उनसे 80 लाख रुपए की रंगदारी मांग रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात को पीड़ित बदमाशों के कहे अनुसार उन्हें रंगदारी देने के लिए गए।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने रंगदारी लेने आए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान रोहित कुमार सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी जनपद छपरा बिहार तथा लोकेश कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी जनपद इटावा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उनके पास से एक देसी तमंचा, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में से एक रोहित कुछ समय पहले पीड़ित के सेक्टर 50 स्थित घर पर किराए से रहता था। वहां पर उसने मकान मालिक की बेटी के साथ अभद्रता की थी जिसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया था। इस बात का बदला लेने के लिए उसने अपने साथियों के संग मिलकर रंगदारी वसूलने की योजना बनाई। पुलिस ने आज आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा