लाइव न्यूज़ :

अपने जीवन से जुड़े नाटकीय घटनाक्रमों पर रंजन गोगोई ने लिखी पुस्तक

By भाषा | Updated: December 3, 2021 18:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने अपने जीवन और कैरियर के दौरान हुए नाटकीय घटनाक्रमों को पुस्तक का स्वरूप दिया है। इसमें ‘कुख्यात’ संवाददाता सम्मेलन, यौन उत्पीड़न के आरोप और टेबलॉयड पत्रकारिता के प्रभाव से जुड़ी घटनाएं भी शामिल की गई हैं।

प्रकाशक रूपा ने गोगोई को ‘‘विरोधाभासों का आकर्षक व्यक्तित्व बताया है जिनकी राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में पैनी नजर रही’’ और जिनकी कहानी ‘‘स्पष्ट, प्रेरक एवं प्रभावशाली’’ है।

गोगोई ने ‘‘जस्टिस फॉर द जज’’ पुस्तक में अपने जीवन की नाटकीय कहानियों, असम के डिब्रूगढ़ से उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश तक के सफर, ऐतिहासिक मामलों और न्यायिक महत्वाकांक्षाओं का वर्णन किया है। उन्होंने देश की कानूनी प्रणाली के बारे में जो सबक सीखे, इसका भी खुलासा किया है।

आठ दिसंबर को जारी होने वाली पुस्तक में गोगोई ने महत्वपूर्ण बैठकों, गहन वार्ताओं और निजी लड़ाईयों आदि का जिक्र किया है। इसमें राफेल, राहुल गांधी के खिलाफ शुरू की गई अवमानना कार्यवाही, सबरीमला, एनआरसी और अयोध्या पर फैसलों का भी वर्णन है।

गोगोई तीन अक्टूबर 2018 से 17 नवंबर 2019 तक भारत के 46वें प्रधान न्यायाधीश थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित