लाइव न्यूज़ :

अपने जीवन से जुड़े नाटकीय घटनाक्रमों पर रंजन गोगोई ने लिखी पुस्तक

By भाषा | Updated: December 3, 2021 22:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने अपने जीवन और कैरियर के दौरान हुए नाटकीय घटनाक्रमों को पुस्तक का स्वरूप दिया है। इसमें उनके उच्चतम न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनने से पहले ‘कुख्यात’ संवाददाता सम्मेलन, यौन उत्पीड़न के आरोप और टैबलॉयड पत्रकारिता के प्रभाव से जुड़ी घटनाएं भी शामिल की गई हैं।

पुस्तक के प्रकाशक रूपा ने गोगोई को ‘‘विरोधाभासों का आकर्षक व्यक्तित्व बताया है जिनकी राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में पैनी नजर रही’’ और जिनकी कहानी ‘‘स्पष्ट, प्रेरक एवं प्रभावशाली’’ है।

गोगोई ने ‘‘जस्टिस फॉर द जज’’ पुस्तक में अपने जीवन की नाटकीय कहानियों, असम के डिब्रूगढ़ से उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश तक के सफर, ऐतिहासिक मामलों और न्यायिक महत्वाकांक्षाओं का वर्णन किया है। उन्होंने देश की कानूनी प्रणाली के बारे में जो सबक सीखे, इसका भी खुलासा किया है।

एक बयान में बताया गया है कि विवादास्पद मुद्दों से कभी पीछे नहीं हटने वाले गोगोई ने उच्चतम न्यायालय में कार्यकाल के दौरान अभूतपूर्व घटनाओं का जिक्र किया है -- सबसे शक्तिशाली न्यायाधीश बनने से पहले ‘कुख्यात’ संवाददाता सम्मेलन, बिना सबूत के यौन उत्पीड़न के आरोप लगाना और टैबलॉयड पत्रकारिता के प्रभाव इन सब के बारे में पुस्तक में जिक्र किया गया है।

आठ दिसंबर को जारी होने वाली पुस्तक में गोगोई ने महत्वपूर्ण बैठकों, गहन वार्ताओं और निजी लड़ाइयों आदि का जिक्र किया है। इसमें राफेल, राहुल गांधी के खिलाफ शुरू की गई अवमानना कार्यवाही, सबरीमला, एनआरसी और अयोध्या पर फैसलों का भी वर्णन है।

गोगोई तीन अक्टूबर 2018 से 17 नवंबर 2019 तक भारत के 46वें प्रधान न्यायाधीश थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे