लाइव न्यूज़ :

रानी मुखर्जी की ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ मई 2022 में होगी रिलीज

By भाषा | Updated: December 7, 2021 13:01 IST

Open in App

मुंबई, सात दिसंबर बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म ‘‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’’ अगले साल 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित, एक पूरे देश के खिलाफ मां के संघर्ष की कहानी है जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बच्चों और मानवाधिकारों को हिला कर रख दिया।

फिल्म का निर्माण मोनिशा अडवानी, मधु भोजवानी और निखिल अडवानी के एम्मे एंटरटेनमेंट और जी स्टूडियोज ने किया है। दोनों प्रोडक्शन हाउस ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म रिलीज की तारीख की घोषणा की है।

पोस्ट में कहा गया है, ‘‘सभी परेशानियों के बावजूद इस मां को सभी के लिए लड़ना होगा तथा अपने बच्चों के लिए और मजबूत होना होगा। एक सच्ची कहानी पर आधारित ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ 20 मई 2022, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’’

इस फिल्म का निर्देशन ‘‘मेरे डैड की मारुती’’ की आशिमा छिब्बर ने किया है। बड़े पर्दे पर मुखर्जी की आखिरी फिल्म नवंबर में रिलीज हुई यशराज फिल्म्स की ‘‘बंटी और बबली2’’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित