लाइव न्यूज़ :

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने दृष्टिबाधित छात्रों को शुल्क में दी राहत

By भाषा | Updated: January 20, 2021 00:22 IST

Open in App

जबलपुर (मप्र), 19 जनवरी मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने मंगलवार को दृष्टिबाधित छात्रों को अलग-अलग मदों में फीस अदायगी से छूट देने का फैसला लिया है।

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के प्रभारी रजिस्ट्रार दीपेश मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को मंगलवार को बताया कि हमारे विश्वविद्यालय ने दृष्टिबाधित छात्रों को राहत देने के लिए फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने पूर्व में ऐसे छात्रों को परीक्षा शुल्क देने से छूट भी दी थी।

मिश्रा ने बताया, ‘‘इस फैसले से विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी और सरकारी कॉलेजों में पढ़ रहे करीब 200 छात्रों को फायदा होगा। उन्हें पंजीकरण, कौशल विकास, सांस्कृतिक और खेल जैसे मदों के तहत ली जाने वाली फीस से छूट मिलेगी।’’

जबलपुर, कटनी, मंडला, डिंडोरी और नरसिंहपुर जिलों के कॉलेज इस विश्वविद्यालय में अंतर्गत आते हैं।

शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य कॉलेज जबलपुर के प्रोफेसर अरुण शुक्ला ने कहा कि यह मध्यप्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है जिसने ऐसा कदम उठाया है।

उन्होंने कहा कि हमारा कॉलेज वर्ष 2005 से दृष्टिबाधित छात्रों से कोई शुल्क नहीं ले रहा है और कॉलेज निधि से विश्वविद्यालय को उनकी फीस दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग