लाइव न्यूज़ :

कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ वन प्रभाग के रेंजर निलंबित

By भाषा | Updated: October 26, 2021 16:39 IST

Open in App

ऋषिकेश, 26 अक्टूबर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ वन प्रभाग में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई तथा बिना पूर्वानुमति के निर्माण कार्य कराने एवं अनधिकृत रूप से उप वन प्रभागीय अधिकारी के पदनाम का उपयोग करने के आरोप में वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) बृज बिहारी शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है ।

उत्तराखंड के प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल की संस्तुति पर यह कार्रवाई की है ।

शर्मा पर कालागढ़ वन प्रभाग की पांखरो व मोरघट्टी वन क्षेत्र में बिना पूर्वानुमति के पेड़ों की कटाई तथा अन्य निर्माण गतिविधियां करने तथा रेंजर की जगह अनधिकृत रूप से उप वन प्रभागीय अधिकारी के पदनाम का उपयोग करने का आरोप है ।

निलंबन की अवधि के दौरान शर्मा को उत्तराखंड के शिवालिक वन वृत से सम्बद्ध किया गया है ।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा कालागढ़ वन प्रभाग में ​सक्षम अधिका​री की पूर्वानु​मति के बिना निर्माण कार्य किए जाने तथा इसके लिए वृक्षों की अवैध कटाई के आरोपों की जांच के लिए गठित समिति ने इन आरोपों को सही पाया था तथा इसमें संलिप्त कालागढ के वन प्रभागीय अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी ।

समिति ने सभी अवैध निर्माण ध्वस्त किए जाने, वन क्षेत्र में पुरानी स्थिति बहाल करने तथा निर्माण पर आने वाले सभी व्यय की भरपाई आरोपी अधिकारियों से करने की सिफारिश भी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos