रंगासामी ने मंत्रिमंडल को अंतिम रूप दिया, पुडुचेरी के उपराज्यपाल को भेजी सूची

By भाषा | Updated: June 23, 2021 13:16 IST2021-06-23T13:16:06+5:302021-06-23T13:16:06+5:30

Rangasamy finalizes cabinet, sends list to Lt Governor of Puducherry | रंगासामी ने मंत्रिमंडल को अंतिम रूप दिया, पुडुचेरी के उपराज्यपाल को भेजी सूची

रंगासामी ने मंत्रिमंडल को अंतिम रूप दिया, पुडुचेरी के उपराज्यपाल को भेजी सूची

पुडुचेरी, 23 जून पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो विधायकों समेत उनके मंत्रालय में शामिल किए जाने वाले सदस्यों की सूची उपराज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन को बुधवार को सौंपी और इसी के साथ केंद्रशासित प्रदेश में कैबिनेट गठन को अंतिम रूप मिल गया।

केंद्रशासित प्रदेश में छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में एआईएनआरसी नीत राजग ने सरकार का गठन किया है। भगवा दल ने शुरुआत में मांग की थी कि उसके एक विधायक को उपमुख्यमंत्री बनाया जाए, लेकिन बाद में विधानसभा अध्यक्ष के पद पर सहमति बन गई। इसी कारण कैबिनेट गठन की प्रक्रिया में देर हुई।

अपने गठबंधन को जीत दिलाने के तुरंत बाद एआईएनआरसी के संस्थापक रंगासामी ने छह मई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि भाजपा के 'एम्बलम' आर सेल्वम को 16 जून को पुडुचेरी विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rangasamy finalizes cabinet, sends list to Lt Governor of Puducherry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे