लाइव न्यूज़ :

रंगासामी ने पुडुचेरी में सरकार बनाने का दावा पेश किया

By भाषा | Updated: May 3, 2021 20:16 IST

Open in App

पुडुचेरी, तीन मई एआईएनआरसी नेता एन रंगासामी ने पुडुचेरी की 30 सदस्यीय विधानसभा में राजग को 16 सीटें मिलने के बाद सोमवार को सरकार गठन का दावा किया।

रंगासामी ने यहां राजनिवास में उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन से भेंट की और इस संबंध में उन्हें एक पत्र सौंपा।

जब वह उपराज्यपाल से मिलने गये थे तब उनके साथ नवनिर्वाचित विधायक एवं पूर्व लोकनिर्माण मंत्री ए नम:शिवायम, और भाजपा के प्रतिनिधि निर्मल कुमार सुराणा भी थे।

दिन में इससे पहले रंगासामी को एआईएनआरसी विधायक दल का नेता चुना गया।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह सात या नौ मई को होगा।

एआईएनआरसी ने चुनाव में 10 सीटें जीतीं और भाजपा ने छह सीटों पर जीत दर्ज की। दोनों दल मिलकर चुनाव लड़े थे।

कांग्रेस ने दो और उसके सहयोगी द्रमुक ने छह सीटें जीती हैं।

छह निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव जीते हैं। इस केंद्रशासित प्रदेश में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव हुए थे।

पुडुचेरी विधानसभा में सामान्य बहुमत के लिए जरूरी विधायक संख्या16 हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos