लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के पलवल में हुई दिल दहला देने वाली घटना , युवती के साथ 25 लोगों ने किया गैंगरेप, फेसबुक पर दोस्ती कर फंसाया

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 13, 2021 21:13 IST

हरियाणा के पलवल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । यहां एक युवती के साथ 25 लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया । हसनपुर पुलिस ने 12 मई को देर रात युवती की शिकायत पर सागर , समुद्र व आकाश सहित 22 अन्य युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म से विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के पलवल से आई दिल दहला देने वाली घटना, एक युवती के साथ 25 लोगों ने किया रातभर गैंगरेपपुलिस ने 12 मई को होश में आने के बाद घटना की शिकायत हसनपुर थाना में दर्ज करवाई युवक ने शादी का झांसा देकर महिला को होटल में बुलाया था फिर जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म

हरियाणा के पलवल से एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है । यहां एक युवती के साथ 25 लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया । फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवक ने युवती को झूठा वादा कर मिलने के लिए होटल में बुलाया और उसके बाद अपहरण कर रामगढ़ के जंगल में ले जाकर रात भर उसके साथ गैंगरेप किया ।

युवती को सुबह होने पर कबाड़ी के पास छोड़ा गया था । फिर से उसके साथ वहां युवक के दोस्तों ने  गैंगरेप किया गया । बाद में युवती की हालत बिगड़ने पर बेहोशी की हालत में उसे बदरपुर बॉर्डर छोड़कर आरोपी फरार हो गए । इस मामले में पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज की है घटना 3 मई की है।

पुलिस जांच अधिकारी एएसआई रचना ने बताया कि युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके दोस्त रामगढ़ निवासी सागर ने 3 मई को शादी के लिए अपने परिजनों से मिलने के लिए होटल में बुलाया था और होटल से सागर उसे घर ले जाने की वजह रामगढ़ गांव के निकट जंगल में एक ट्यूबवेल पर ले गया । जहां उसका भाई समुद्र औऱ  20-22  और पहुंच गए ।

  पीड़िता ने युवक पर आरोप लगाया कि वह उसे जबरदस्ती जंगल में ले गया और सभी ने पूरी रात उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया । इसके बाद सुबह होने पर उसे गांव के निकट अकाश कबाड़ी के वहां ले गए ,  जहां पर आकाश व उसके दोस्तों ने युवती के   साथ रेप किया । इस घटना के बाद वह चलने की स्थिति में नहीं रही तो  सागर व दोस्तों ने उसे बदरपुर बॉर्डर के पास छोड़ दिया ।

यूपी ने अपनी शिकायत में कहा कि उसी दिन से चारपाई पर पड़ी हुई थी , जो वह चलने के लायक हुई तो 12 मई को हसनपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई । हसनपुर पुलिस ने 12 मई को देर रात युवती की शिकायत पर सागर , समुद्र व आकाश सहित 22 अन्य युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म से विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है । 

टॅग्स :हरियाणागैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता