लाइव न्यूज़ :

ठाकरे के खिलाफ टिप्पणी के मामले में रायगढ़ पुलिस के सामने पेश हुए राणे

By भाषा | Updated: September 13, 2021 18:30 IST

Open in App

अलीबाग, 13 सितंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे एक अदालत के आदेश के अनुसार सोमवार को रायगढ़ जिले में पुलिस के सामने पेश हुए।

भारतीय जनता पार्टी के नेता राणे अपराह्न करीब तीन बजे मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित रायगढ़ जिला मुख्यालय पहुंचे और सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय गये।

कुछ देर बाद राणे बाहर आये और वहां मौजूद मीडियाकर्मियों से कहा कि वह पिछले महीने यहां महाड की एक अदालत के आदेश के अनुसार पुलिस अधीक्षक (एसपी) के सामने हाजिर हुए।

भाजपा की रायगढ़ इकाई ने राणे के स्वागत के लिए होर्डिंग लगा रखे थे। शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

राणे को ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक बयान के मामले में 25 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। महाड की अदालत ने उन्हें कुछ घंटे बाद जमानत दे दी थी।

केंद्रीय मंत्री को जमानत देते हुए एक मजिस्ट्रेट ने उन्हें 30 अगस्त और 13 सितंबर को एसपी के सामने पेश होने का निर्देश दिया था। हालांकि, राणे खराब सेहत का हवाला देते हुए 30 अगस्त को पेश नहीं हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है