लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए रणधीर कपूर को अस्पताल से छुट्टी मिली

By भाषा | Updated: May 18, 2021 13:58 IST

Open in App

मुंबई, 18 मई कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती कराए गए दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल के एक सूत्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कपूर (74) रविवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल से घर लौट आए, जहां उनका 28 अप्रैल से इलाज चल रहा था।

अस्पताल के एक अंदरूनी सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, "(रणधीर कपूर) ठीक हैं और उन्हें रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।"

उन्हें पहले एक या दो दिन के लिए गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में स्थानांतरित कर दिया गया था।

मशहूर अभिनेता-फिल्म निर्माता राज कपूर के सबसे बड़े बेटे रणधीर कपूर ने एक साल के अंदर अपने दो छोटे भाइयों- ऋषि कपूर (67) और राजीव कपूर (58) को खो दिया।

उन्हें "कल आज और कल", "जवानी दीवानी" और "रामपुर का लक्ष्मण" में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उनकी कुछ हालिया फिल्मों में "हाउसफुल" श्रृंखला शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे