लाइव न्यूज़ :

रंधीर कपूर आईसीयू से बाहर आए, सेहत अब पहले से बेहतर

By भाषा | Updated: May 2, 2021 16:55 IST

Open in App

मुंबई, दो मई मुंबई के एक अस्पताल में कोविड-19 का इलाज करा रहे बॉलीवुड अभिनेता रंधीर कपूर ने रविवार को बताया कि वह गहन देखभाल कक्ष (आईसीयू) से बाहर आ गए हैं।

इस हफ्ते की शुरुआत में 74 वर्षीय अभिनेता में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रंधीर कपूर ने पीटीआई-भाषा को बताया, “मैं अब पहले से बेहतर हूं। मैं एक दिन तक आईसीयू में रहा और वे मुझे आईसीयू से बाहर ले आए क्योंकि मुझे अब सांस लेने में तकलीफ नहीं है या ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है। मुझे बुखार था। अब मैं बेहतर हूं।”

अभिनेता ने बताया कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

उन्होंने कहा, “मैं बाहर निकलने के लिए बेचैन हूं। मेरे बच्चों ने मुझसे अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहा था।”

रंधीर कपूर प्रख्यात अभिनेता-फिल्म निर्माता राज कपूर के बड़े बेटे हैं।

एक साल के भीतर अभिनेता ने अपने छोटे भाइयों ऋषि कपूर (67) और राजीव कपूर (58) को खो दिया।

‘‘श्री 420” और “दो उस्ताद” जैसी फिल्मों में बाल कलाकार की भूमिका निभाने के बाद उन्होंने 1971 में फिल्म ‘‘कल आज और कल’’ से मुख्य नायक के तौर पर फिल्मी करियर की शुरुआत की।

इसके अलावा उन्हें “जीत”, “जवानी दीवानी”, “लफंगे”, “रामपुर का लक्ष्मण” और ‘‘हाथ की सफाई” में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।

उनकी शादी अभिनेत्री बबीता से हुई थी पर अब दोनों अलग हो गए हैं। दंपति की दो बेटियां हैं - करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां