लाइव न्यूज़ :

रणदीप हुड्डा क्राइम थ्रिलर सीरीज में गैंगस्टर की भूमिका निभाएंगे

By भाषा | Updated: September 24, 2021 20:22 IST

Open in App

मुंबई, 24 सितंबर अभिनेता रणदीप हुड्डा ऑनलाइन प्रसारण मंच नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली एक सीरीज में गैंगस्टर की भूमिका निभाएंगे। इस सीरीज की विषय-वस्तु अपराध-रोमांच है।

इस सीरीज से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इसका निर्देशन बलविंदर सिंह जनुजा करेंगे। वह ‘सांड की आंख’ और ‘मुबारकां’ जैसी फिल्मों की पटकथा लिखने के लिए जाने जाते हैं।

सूत्र ने कहा, ‘‘ यह पंजाब की पृष्ठभूमि में आधारित क्राइम थ्रिलर सीरीज है और इसमें दो काल 1991 और 2005 के बीच की कहानी है। यह किसी भी घटना या घटनाक्रम से प्रेरित नहीं है। इससे रणदीप हुड्डा जुड़े हैं जो गैंगस्टर की भूमिका निभाएंगे।’’

यह टीम पंजाब में शनिवार से शूटिंग शुरू करेगी। सूत्र ने बताया कि इस साल शूटिंग पूरी हो जाएगी और अगले साल इसका प्रसारण नेटफ्लिक्स पर होगा। वहीं दूसरे सीजन की पृष्ठभूमि कनाडा की है। इससे पहले हुड्डा और जनुजा ‘तेरा क्या होगा लवली’ में साथ काम कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे