लाइव न्यूज़ :

मॉब लिंचिंग के खिलाफ पुलिस ने जारी किया पोस्टर, लोगों से की ये खास अपील

By एस पी सिन्हा | Updated: March 22, 2021 18:09 IST

पोस्टर में पुलिस ने कहा है कि मॉब लिंचिंग एक अपराध है। जिसके तहत पुलिस की ओर से थाना स्तर पर जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरांची में हाल में सामने आई मॉब लिंचिंग के दो बड़े मामले।अब रांची पुलिस ने मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर रोकथाम के लिए पोस्टर जारी किया है।

रांची,22 मार्च। झारखंड में बढ रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं से परेशान पुलिस ने अब पोस्टर जारी कर इसपर रोकथाम की तैयारी में जुट गई है। इसी कडी में रांची पुलिस के द्वारा एक पोस्टर जारी कर लोगों से अपील की गई है कि किसी भी कीमत पर कानून हाथ में न लें। किसी के उकसाने या अफवाह फैलाने पर बेवजह किसी पर हमला या मारपीट कतई नहीं करें। किसी भी तरह की सूचना आये तो पुलिस को जानकारी दें और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराएं।  

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि हाल में रांची में मॉब लिंचिग की दो घटनाएं सामने आई थी। इसके मद्देनजर पोस्टर जारी कर अपील की गई है। इस अभियान में हर समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों को जोडने का निर्देश दिया गया है। पोस्टर में कहा गया है कि किसी भी प्रकार के अफवाह पर आंख बंद कर विश्वास न करें। नियम कानून को हाथ में लेकर किसी के साथ मारपीट न करें अन्यथा दंड के भागी होंगे। 

मारपीट करने वाली भीड़ का हिस्सा होना भी कानूनी अपराध है। संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना मिलने पर 100, 112 या पुलिस नियंत्रण कक्ष 8987790680 पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे पुरस्कार दिया जाएगा।यहां उल्लेखनीय है कि राजधानी रांची में हाल में सामने आई मॉब लिंचिंग से संबंधित दो घटनाएं और भीड़ द्वारा मारपीट की अन्य घटना के मद्देनजर पोस्टर जारी कर अपील की गई है। 

बीते आठ मार्च को रांची में कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक पर चोरी का आरोप लगाकर भीड ने उसकी पीटकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा 14 मार्च को अनगडा में चोरी के आरोप में एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से पुलिस की ओर से थाना स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?