रांची-नयी दिल्ली राजधानी बृहस्पतिवार से बरकाकाना के बजाय लोहरदगा-टोरी होकर जाएगी

By भाषा | Updated: November 11, 2021 00:03 IST2021-11-11T00:03:22+5:302021-11-11T00:03:22+5:30

Ranchi-New Delhi Rajdhani will go via Lohardaga-Tori instead of Barkakana from Thursday | रांची-नयी दिल्ली राजधानी बृहस्पतिवार से बरकाकाना के बजाय लोहरदगा-टोरी होकर जाएगी

रांची-नयी दिल्ली राजधानी बृहस्पतिवार से बरकाकाना के बजाय लोहरदगा-टोरी होकर जाएगी

रांची, 10 नवंबर रांची-नयी दिल्ली राजधानी ट्रेन बृहस्पतिवार से बरकाकाना के बजाय नवनिर्मित लोहरदगा-टोरी मार्ग से होकर गुजरेगी, जिसके चलते अब यह ट्रेन रांची से शाम सवा पांच बजे की बजाय शाम छह बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी।

भारतीय रेलवे के प्रवक्ता ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रेन संख्या 02453 रांची -नयी दिल्ली राजधानी स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर से बरकाकाना के स्थान पर लोहरदगा - टोरी से होकर गुजरेगी। इसके लिए ट्रेन रांची से शाम सवा पांच बजे के बजाय अब छह बजकर 25 मिनट पर प्रस्थान करेगी ।

उन्होंने बताया कि अन्य स्टेशनों पर इस ट्रेन की समय सारणी पूर्ववत रहेगी।

ज्ञातव्य है कि रेलवे ने केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के गठन के बाद झारखंड में लोहरदगा-टोरी रेल मार्ग को तैयार किया था जिस पर अब तक लोकल ट्रेनें ही चल रही थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ranchi-New Delhi Rajdhani will go via Lohardaga-Tori instead of Barkakana from Thursday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे