लाइव न्यूज़ :

झारखंड: दिवाली पर आप कभी भी नहीं फोड़ सकते है पटाखे, केवल 2 घंटे की मिली है इजाजत, जानें गुरुपर्व, छठ और क्रिसमस की भी टाइमिंग

By भाषा | Updated: October 24, 2022 09:03 IST

इस पर बोलते हुए वाई.के. दास ने बताया कि झारखंड में सिर्फ 125 डेसिबल तक की ध्वनि करने वाले पटाखों की ही बिक्री की इजाजत है। उनकी अगर माने तो इस वर्ष सभी जिलों के शहरी इलाकों में वायु गुणवत्ता का स्तर पिछले साल की तुलना में बहुत बेहतर पाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए प्रशासन द्वारा दिवाली पर काफी सख्ती की है। ऐसे में दिवाली पर केवल दो घंटे ही पटाखे फोड़ने की इजाजत दी गई है। दिवाली ही नहीं बल्कि गुरुपर्व, छठ और क्रिसमस के लिए टाइमिंग तय की गई है।

रांची: झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राज्य में प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए पूरे राज्य में दीपावली, छठ, गुरुपर्व और क्रिसमस तक पटाखे फोड़ने के लिए सिर्फ दो घंटे की अनुमति दी है। 

दिवाली पर केवल दो घंटे फोड़ सकते है पटाखे

इस पर बोलते हुए झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव वाई.के. दास ने यहां मीडिया को बताया कि राज्य में प्रदूषण रोकने के उद्देश्य से दीपावली पर रात्रि आठ बजे से दस बजे तक ही पटाखे फोड़ने की अनुमति दी गई है। 

आदेश का उल्लघंन पर होगी कानूनी कार्रवाई- वाई.के. दास

वाई.के. दास ने आगे बताया कि राज्य में सिर्फ 125 डेसिबल तक की ध्वनि करने वाले पटाखों की बिक्री की इजाजत है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सभी जिलों के शहरी इलाकों में वायु गुणवत्ता का स्तर पिछले साल की तुलना में बहुत बेहतर है। दास के मुताबिक, आदेश का उल्लघंन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

गुरुपर्व, छठ और क्रिसमस के लिए तय किया गया समय

झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव ने बताया कि दिवाली और गुरुपर्व पर लोग रात आठ से 10 बजे तक पटाखे फोड़ सकते हैं, जबकि छठ पर्व पर सुबह छह से आठ बजे तक पटाखे फोड़ने की अनुमति होगी। दास ने बताया कि इसी प्रकार इस वर्ष क्रिसमस और नए साल पर रात 11.55 से 12.30 बजे तक ही पटाखे फोड़ने की इजाजत होगी। 

इन जगहों पर मापा जाएगा ध्वनि प्रदूषण

बोर्ड ने राज्य की राजधानी रांची में चार स्थानों पर दिवाली की रात छह बजे से 12 बजे के बीच ध्वनि प्रदूषण को मापने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत दीपावली के दिन उच्च न्यायालय, डोरंडा, अशोक नगर, अल्बर्ट एक्का और कचहरी चौक में ध्वनि प्रदूषण के स्तर को मापा जाएगा। आपको बता दें कि पूरे देश में सोमवार को दीपावली का पर्व मनाया जायेगा। 

टॅग्स :झारखंडदिवालीछठ पूजाक्रिसमस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

पूजा पाठChaiti Chhath 2026: साल में दो बार क्यों मनाया जाता है छठ? जानें रहस्य

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया