4,000 फुट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान, सवार थे 175 यात्री?, गिद्ध टकराया, आपात स्थिति में बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2025 17:55 IST2025-06-02T17:54:24+5:302025-06-02T17:55:54+5:30

इंडिगो का यह विमान पटना से रांची आ रहा था और पायलट को उसे यहां आपातस्थिति में विमान उतारना पड़ा।’’

ranchi 175 passengers board Indigo plane vulture hit landed emergency situation Birsa Munda Airport | 4,000 फुट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान, सवार थे 175 यात्री?, गिद्ध टकराया, आपात स्थिति में बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतारा

file photo

Highlights10 से 12 नौटिकल मील दूर, करीब 3,000 से 4,000 फुट की ऊंचाई पर था।गिद्ध से टक्कर लगने के बाद विमान को नुकसान पहुंचा।इंडिगो ने कोई टिप्पणी नहीं की है। 

रांचीः इंडिगो की एक उड़ान के करीब 175 यात्री सोमवार को तब बाल-बाल बच गये जब विमान को पक्षी से टकराने के बाद आपात स्थिति में यहां बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतारा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं, जबकि विमान एयरबस 320 को नुकसान पहुंचा है। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के निदेशक आर आर मौर्य ने बताया, ‘रांची के पास इंडिगो की एक उड़ान से पक्षी टकरा गयी। जब यह घटना हुई, तब विमान यहां से करीब 10 से 12 नौटिकल मील दूर, करीब 3,000 से 4,000 फुट की ऊंचाई पर था। इंडिगो का यह विमान पटना से रांची आ रहा था और पायलट को उसे यहां आपातस्थिति में विमान उतारना पड़ा।’’

उन्होंने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं लेकिन ‘ गिद्ध से टक्कर लगने के बाद विमान को नुकसान पहुंचा। इंजीनियर नुकसान का आकलन कर रहे हैं।’’ यह घटना दोपहर एक बजकर 14 मिनट पर हुई। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि रांची आ रहे इस विमान का कोलकाता जाने का कार्यक्रम था। हालांकि इंडिगो ने कोई टिप्पणी नहीं की है। 

Web Title: ranchi 175 passengers board Indigo plane vulture hit landed emergency situation Birsa Munda Airport

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे