लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर अभिनीत ‘ब्रह्मास्त्र’ चार दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी आएगी

By भाषा | Updated: December 18, 2021 14:55 IST

Open in App

मुंबई, 18 दिसंबर मशहूर फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने शनिवार को एलान किया कि वह रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘‘ब्रह्मास्त्र’’ दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी लेकर आएंगे।

बड़े बजट की तीन कहानियों वाली इस फिल्म का लेखन तथा निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है तथा फिल्म निर्माता करण जौहर ने इसे प्रोड्यूस किया है।

राजामौली दो भागों में आयी पीरियड फिल्म ‘‘बाहुबली’’ के हिंदी संस्करण के लिए भी जौहर के साथ काम कर चुके हैं। वह ‘‘ब्रह्मास्त्र’’ को तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी लेकर आएंगे।

राजामौली (48) ने कहा कि वह चार भाषाओं में इस फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों के लिए पेश करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘अयान की दूरदृष्टि भारतीय सिनेमा में एक नया अध्याय है। मैं ‘बाहुबली’ के बाद एक बार फिर धर्मा प्रोडक्शन के साथ जुड़कर खुश हूं। करण की अच्छी फिल्मों को लेकर गहरी समझ और संवेदनशीलता है तथा मुझे एक बार फिर उनके साथ जुड़कर गर्व महसूस हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘‘ब्रह्मास्त्र’ की अवधारणा अलग है जो उसकी कहानी और प्रस्तुति में दिखती है। फिल्म पूरी तरह से आधुनिक तकनीक के साथ प्राचीन भारतीय संस्कृति के विषयों से मेल खाती है जो आपको हैरान कर देगी। कई तरीकों से यह मुझे ‘बाहुबली’ की याद दिलाती है। मैंने देखा है कि अयान ने संयम से ‘ब्रह्मास्त्र’ को बनाने में वक्त लगाया है जैसा कि मैंने ‘बाहुबली’ के लिए किया था।’’

फिल्म में रणबीर ने अलौकिक शक्तियों वाले शख्स शिव का किरदार निभाया है। उनकी प्रेमिका की भूमिका में आलिया भट और गुरु जी की भूमिका में अमिताभ बच्चन हैं।

जौहर ने कहा कि यह फिल्म उनकी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित