लाइव न्यूज़ :

जम्मू में भाजपा मुख्यालय में राणा, सलाथिया का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

By भाषा | Updated: October 17, 2021 18:46 IST

Open in App

जम्मू, 17 अक्टूबर नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के एक सप्ताह बाद पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया का रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय में जोरदार स्वागत हुआ।

भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना, सह-प्रभारी आशीष सूद और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी में उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के छोटे भाई राणा ने 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के राजनीतिक सलाहकार के रूप में अपना पद छोड़ने के बाद नेशनल कांफ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष का पद संभाला था। वह पार्टी के वरिष्ठ सहयोगी और पूर्व मंत्री एस. एस. सलाथिया के साथ पिछले सोमवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए।

रैना ने उन्हें अनुभवी नेता बताते हुए कहा कि केवल भाजपा ही पूर्व के सभी उपेक्षित क्षेत्रों और वर्गों के साथ न्याय करने में सक्षम है और यही कारण है कि इस कद के नेता लोगों की बेहतर तरीके से सेवा करने के लिए भाजपा की ओर आकर्षित होते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘एक विधान, एक निशान, एक प्रधान’ के संघर्ष में अपने प्राणों की आहुति दी है, जिसे पांच अगस्त, 2019 को जम्मू और कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर हासिल किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा ने अनुच्छेद 370 और 35 (ए) के अधिकतर प्रावधानों को रद्द करके नफरत की दीवार को हटा दिया, जिसने जम्मू-कश्मीर और विशेष रूप से जम्मू क्षेत्र को विकास के हक से वंचित कर रखा था।’’

दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए सूद ने कहा कि भाजपा समान विचारधारा वाले लोगों को साथ लेकर समाज और राष्ट्र की सेवा करने में विश्वास करती है। राणा ने कहा कि जब वह नेशनल कांफ्रेंस में थे, तो जम्मू के मुद्दे पर बात करने पर उनकी अनदेखी की गई और अब वह सही मंच पर अपने लोगों के लिए आवाज उठाने के मकसद से भाजपा में शामिल हुए हैं। सलाथिया ने कहा कि वह पार्टी में एक सैनिक के समान काम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए