लाइव न्यूज़ :

नेशनल कॉन्फ्रेंस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद राणा और सलाथिया का जम्मू में स्वागत

By भाषा | Updated: October 16, 2021 18:31 IST

Open in App

जम्मू, 16 अक्टूबर नेशनल कॉन्फ्रेंस छोड़कर इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामने वाले पूर्व विधायकों-देवेंद्र सिंह राणा और एस एस सलाथिया के स्वागत में शनिवार को यहां जम्मू हवाई अड्डे और गांधी नगर में हजारों समर्थक जमा हुए।

मुख्य सड़क पर एक घंटे से ज्यादा समय तक दोपहर में वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। दोनों नेताओं के समर्थक ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका इंतजार कर रहे थे और इन लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की।

दोनों नेता सजे एक वाहन में सवार होकर, राणा के गांधी नगर स्थित आवास गए। समर्थकों, खास तौर पर गुज्जर और बकरवाल समुदाय के कई सदस्यों के घोड़े पर चढ़कर यहां आने से करीब आठ किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग दो घंटे का समय लगा।

राणा ने 10 अक्टूबर को पूर्व मंत्री सलाथिया के साथ नेशनल कॉन्फ्रेंस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और दोनों ही अगले दिन भाजपा में शामिल हो गए। समर्थकों में से कई ने कहा कि वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ता हैं लेकिन राणा और सलाथिया के फैसले का स्वागत कते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे