अयोध्या में बनेगी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से भी ज्यादा ऊंची राम की मूर्ति, जानें क्या होंगे फीचर्स

By भाषा | Updated: November 25, 2018 10:24 IST2018-11-25T08:49:24+5:302018-11-25T10:24:14+5:30

इस योजना में भगवान राम की 151 मीटर ऊंची मूर्ति के साथ साथ उस प्रतिमा के ऊपर 20 मीटर ऊंचा छत्र और नीचे कुल 50 मीटर का आधार होगा। इस तरह मूर्ति की कुल ऊंचाई 221 मीटर संभावित है।

Ram's statue even higher than the Statue of Unity in Ayodhya, CM Yogi gives green signal | अयोध्या में बनेगी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से भी ज्यादा ऊंची राम की मूर्ति, जानें क्या होंगे फीचर्स

अयोध्या में बनेगी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से भी ज्यादा ऊंची राम की मूर्ति, जानें क्या होंगे फीचर्स

Highlightsअयोध्या में भगवान राम की कुल 221 मीटर ऊंचाई वाली प्रतिमा स्थापित की जाएगी।इस योजना में भगवान राम की 151 मीटर ऊंची मूर्ति के साथ साथ उस प्रतिमा के ऊपर 20 मीटर ऊंचा छत्र और नीचे कुल 50 मीटर का आधार होगा।यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में भगवान राम की 221 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थापित किए जाने का फैसला किया है। यह प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। आधिकारिक सूत्रों ने आज देर रात यहां बताया कि अयोध्या में भगवान राम की कुल 221 मीटर ऊंचाई वाली प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए चुनी गई पांच वास्तु फर्मों ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रस्तुतीकरण दिया।

सूत्रों के मुताबिक इस योजना में भगवान राम की 151 मीटर ऊंची मूर्ति के साथ साथ उस प्रतिमा के ऊपर 20 मीटर ऊंचा छत्र और नीचे कुल 50 मीटर का आधार होगा। इस तरह मूर्ति की कुल ऊंचाई 221 मीटर संभावित है।

यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का अनावरण किया था। यह इस वक्त दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है।

उन्होंने बताया कि 50 मीटर ऊंचे आधार के अंदर ही भव्य एवं आधुनिक संग्रहालय बनाया जायेगा जिसमें सप्तपुरीयों में अयोध्या के इतिहास, इक्ष्वाकु वंश के इतिहास में राजा मनु से लेकर राम जन्मभूमि तक का इतिहास, भगवान विष्णु के सभी अवतारों के विवरण सहित भारत के सनातन धर्म के विषय में आधुनिक तकनीक पर प्रदर्शन की व्यवस्था की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि इस योजना के लिए उपयुक्त भूमि का चयन, मिट्टी का परीक्षण तथा अन्य कार्य कराए जा रहे हैं।

English summary :
Uttar Pradesh government has decided to build 221 meter high statue of Lord Rama in Ayodhya. This statue will be the highest statue in the world. The five Vaastu firms selected for this have presented the presentation to Chief Minister Yogi Adityanath today.


Web Title: Ram's statue even higher than the Statue of Unity in Ayodhya, CM Yogi gives green signal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे