लाइव न्यूज़ :

भाजपा की संसदीय दल की बैठक आज, गूंजेगा राम का नाम!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 19, 2019 06:05 IST

सत्र के दौरान होने वाले कामकाज, पार्टी के एजेंडा और रणनीति पर चर्चा होगी. माना जा रहा है कि सत्ताधारी दल के सांसद इस बैठक में राम मंदिर को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन कर सकते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की संसदीय दल की बैठक मंगवार को बुलाई गई है.नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह इस बैठक में पार्टी के सांसदों को संबोधित करेंगे.

भाजपा की संसदीय दल की बैठक मंगवार को बुलाई गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह इस बैठक में पार्टी के सांसदों को संबोधित करेंगे. सोमवार से शुरू हुए संसद के शीत सत्र के दौरान यह संसदीय दल की पहली बैठक है.

इसमें सत्र के दौरान होने वाले कामकाज, पार्टी के एजेंडा और रणनीति पर चर्चा होगी. माना जा रहा है कि सत्ताधारी दल के सांसद इस बैठक में राम मंदिर को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन कर सकते हैं.

हालांकि पार्टी की ओर से सभी नेताओं को राम मंदिर को लेकर संयम बरतने की अपील विभिन्न स्तरों से की गई है. फिर भी नेताओं में इसे लेकर खासा उत्साह है जिसे वह अपने नेता के सामने जाहिर करना चाहेंगे. भाजपा सूत्रों का कहना है कि सांसदों को स्पष्ट किया गया है कि अयोध्या का फैसला पूरी तरह अदालत का है.

इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है, न ही यह किसी अध्यादेश पारित करने से हुआ है. इसलिए प्रधानमंत्री या अन्य किसी मंत्री का इस मुद्दे पर अभिनंदन का कोई औचित्य नहीं है. पार्टी की ओर से संसद के जीएमसी बालयोगी सभागार में सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में सभी सांसदों को मौजूद रहने को कहा गया है.

प्रधानमंत्री पहले ही पार्टी के सभी सांसदों को शीत सत्र के दौरान संसद में अधिकतम समय मौजूद रहने का निर्देश दे चुके हैं.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया