लाइव न्यूज़ :

Rampur Azam Khan: सपा नेता आजम खान के रामपुर पब्लिक स्कूल को नोटिस जारी,मौलाना मुहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़ा है मामला, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2023 11:14 IST

Rampur Azam Khan: उत्तर प्रदेश की कैबिनेट ने मुहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को लीज पर दी गई 41,000 वर्ग फुट से अधिक की जमीन का स्वामित्व वापस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने का आदेश दिया था।जिला विद्यालय निरीक्षक, इस जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग का एक अधिकारी है। मौलाना मुहम्मद अली जौहर ट्रस्ट, रामपुर को आबंटित किया गया था।

Rampur Azam Khan: जिला विद्यालय निरीक्षक ने रामपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान के मौलाना मुहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के कब्जे वाले एक भवन को खाली करने का नोटिस बृहस्पतिवार को जारी किया।

इससे पूर्व, मंगलवार को उत्तर प्रदेश की कैबिनेट ने मुहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को लीज पर दी गई 41,000 वर्ग फुट से अधिक की जमीन का स्वामित्व वापस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी और इसे राज्य सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने का आदेश दिया था।

जिला विद्यालय निरीक्षक, इस जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग का एक अधिकारी है। इस नोटिस में कैबिनेट के निर्णय का हवाला देते हुए सात दिनों के भीतर भवन को खाली करने का निर्देश दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा था, ‘‘रामपुर जिले के पुराने मुर्तजा उच्चतर माध्यमिक स्कूल (क्षेत्र 41,181 वर्ग फुट), जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी का कार्यालय स्थित था, 30 वर्षों के लिए सालाना 100 रुपये की दर पर मौलाना मुहम्मद अली जौहर ट्रस्ट, रामपुर को आबंटित किया गया था।’’

बयान में कहा गया था, ‘‘लीज पर आबंटित भवन/ भूमि को वापस लेने और इस भवन / भूमि का स्वामित्व राज्य सरकार (माध्यमिक शिक्षा विभाग) में निहित करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है।’’ फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में रामपुर की अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटा अब्दुल्ला आजम वर्तमान में जेल में बंद हैं। 

टॅग्स :आज़म खानउत्तर प्रदेशलखनऊरामपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों