लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में इस साल होगी रामलीला, हालांकि पाबंदियों के कारण नहीं जुटेगी भीड़

By भाषा | Updated: October 5, 2021 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर दिल्ली में इस साल रामलीला का आयोजन होगा लेकिन कोविड पाबंदियों के कारण उत्सव अन्य वर्षों के मुकाबले साधारण रहेगा।

पाबंदियों के बावजूद कई आयोजक डीडीएमए (दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) द्वारा रामलीला आयोजन की अनुमति मिलने से बहुत खुश हैं। गौरतलब है कि महामारी के कारण पिछले साल उत्सव का आयोजन ऑनलाइन हुआ था।

लाल किले में हर साल रामलीला का आयोजन करने वाली ‘लव कुश रामलीला समिति’ छह से 16 अक्टूबर तक 10 दिनों के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल लागू करेगी।

पिछले साल रामलीला का ऑनलाइन आयोजन करने वाली समिति के सचिव अर्जुन कुमार ने बताया, ‘‘हम उत्सव के दौरान डीडीएमए के दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। कुर्सियों के बीच में पांच फुट की दूरी रखी जाएगी। आयोजन स्थल पर ‘मास्क के बिना प्रवेश नहीं’ के बैनर लगाए जाएंगे और सेनिटाइजेशन अनिवार्य होगा।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम की मदद से मैदान को प्रतिदिन साफ किया जाएगा ताकि स्वच्छता बनी रहे।

लाल किला में 1924 से रामलीला का आयोजन कर रही ‘श्री धार्मिक लीला समिति’ ने अपने 10 दिन के कार्यक्रम को एक दिन में समेट दिया है और इसका आयोजन ईस्ट ऑफ कैलाश में स्थित इस्कॉन मंदिर में होगा।

समिति के प्रेस सचिव रवि जैन ने कहा, ‘‘लाल किला मैदान का मजा तो तब है जब 10 दिन में पांच लाख से अधिक लोग आएं, यह मेला केवल (रामलीला) मंचन के कारण नहीं होता, इसमें खाने-पीने के स्टॉल, बच्चों के लिए झूले आदि भी होते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल हम 10 दिनों तक चलने वाले उत्सव को महज एक दिन में समेट देंगे।’’

डीडीएमए ने रामलीला के आयोजन की अनुमति 30 सितंबर को दी। यह अनुमति छह अक्तूबर को आयोजन से महज एक सप्ताह पहले दी गयी, इसके कारण अजमेरी गेट के रामलीला मैदान में इसका आयोजन करने वाली श्रीराम लीला समिति ने इस बार आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल