लाइव न्यूज़ :

रामलीला विवाद : एम्स प्रशासन ने छात्रों को आगाह किया

By भाषा | Updated: October 18, 2021 21:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) परिसर में रामलीला मंचन की सोशल मीडिया पर निंदा होने पर छात्र संघ द्वारा माफी मांगने के बीच देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान ने सोमवार को अपने सभी छात्र और कर्मचारी संघों को इस तरह की गतिविधियों से परहेज करने की चेतावनी दी। इसके साथ ही संस्थान ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

एम्स रजिस्ट्रार ने परामर्श जारी करते हुए कहा कि एम्स दिल्ली के छात्रावास परिसर में एक "आपत्तिजनक" नाटक के मंचन और सोशल मीडिया पर उसे अपलोड करने के संबंध में कई शिकायतें मिली हैं।

परामर्श में कहा गया है, ‘इसे गंभीरता से लिया गया है। यह परामर्श एम्स नयी दिल्ली के सभी छात्रों और कर्मचारियों के संगठनों व संघों को इस तरह के कृत्यों और आचरण से बचने के लिए जारी किया गया है और इसे भविष्य में दोहराया नहीं जाना चाहिए, अन्यथा आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। ’’

इससे पहले लोगों की नाराजगी को देखते हुए एम्स छात्र संघ ने रविवार को माफी मांगी थी। छात्र संघ ने ट्वीट कर कहा था, ‘‘एम्स के कुछ छात्रों द्वारा की गई रामलीला के मंचन की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। छात्रों की ओर से, हम इस मंचन के लिए क्षमा चाहते हैं, मंचन का उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी कोई गतिविधि न हो।’’

एक अधिकारी ने कहा कि इस मामले को संज्ञान में लेते हुए एम्स प्रशासन ने छात्रों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा, ‘‘इस मुद्दे की संवेदनशीलता को समझते हुए छात्रों ने एक ट्वीट जारी कर माफी मांगी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी।’’

अधिकारी ने कहा कि मंचन किसी आधिकारिक गतिविधि या कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था और छात्रों ने इसे आयोजित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू