लाइव न्यूज़ :

रामलाल आनंद कॉलेज ने जेल में बंद प्रोफेसर जी एन साईबाबा की सेवा समाप्त की; अदालत जाएंगी पत्नी

By भाषा | Updated: April 3, 2021 15:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज ने सहायक प्रोफेसर जी. एन. साईबाबा की सेवा समाप्त कर दी है, जो माओवादियों से कथित संबंध के मामले में वर्तमान में नागपुर के केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे हैं।

साईबाबा की पत्नी को बृहस्पतिवार को प्राप्त पत्र के मुताबिक साईबाबा की सेवाएं 31 मार्च से तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।

कॉलेज के प्रिंसिपल राकेश कुमार गुप्ता के हस्ताक्षर वाले पत्र में कहा गया है, ‘‘रामलाल आनंद कॉलेज के सहायक प्रोफेसर जी एन साईबाबा की सेवाएं 31 मार्च 2021 की दोपहर से तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाती हैं। उनके बैंक खाते में तीन महीने के वेतन का भुगतान कर दिया गया है।’’

कई प्रयासों के बावजूद गुप्ता से संपर्क नहीं हो सका।

अंग्रेजी के सहायक प्रोफेसर साईबाबा को 2014 में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया था। गिरफ्तारी के बाद से उनकी पत्नी और बेटी को उनका आधा वेतन मिलता था।

साईबाबा की पत्नी ने इस कदम को ‘‘भिन्न विचार वाले लोगों की आवाज दबाना’’ करार दिया और आरोप लगाया कि यह ‘‘कर्मचारी के अधिकारों का उल्लंघन’’ है और वह मामले को अदालत में ले जाएंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘सजा के खिलाफ हमारी अपील अब भी बंबई उच्च न्यायालय में लंबित है, तो फिर वे इस तरह का निर्णय कैसे ले सकते हैं। एसएआर गिलानी (संसद हमला मामले में दोषी) इसके बेहतर उदाहरण हैं। उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया, उनको कभी सेवा से नहीं हटाया गया। तो फिर साईबाबा की सेवा क्यों समाप्त की जा रही है? यह कर्मचारी के अधिकारों का उल्लंघन है।’’

दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर और कमिटी फॉर डिफेंस एंड रिलीज ऑफ जी एन साईबाबा की नंदिता नारायण ने आरोप लगाया कि जब कानूनी प्रक्रिया जारी है तो ऐसे में ‘‘सेवा समाप्त करने जैसी अचानक की गई कार्रवाई’’ निंदनीय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?