लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कांग्रेस को झटका, इन दो नेताओं ने थामा BJP का दामन

By अनुभा जैन | Updated: November 16, 2018 20:07 IST

रामकिशोर सैनी अशोक गहलोत की सरकार में मंत्री भी रहे है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वे प्रारम्भ से ही संघ के स्वयंसेवक रहे है। उनके रक्त में संघ के संस्कार है।

Open in App

पूर्व मंत्री एवं कई बार विधायक रहे रामकिशोर सैनी एवं अशोक सिंह धाभाई को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवायी। रामकिशोर सैनी एवं अशोक सिंह धाभाई के साथ उनके कई समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि बान्दीकुई से विधायक रहे रामकिशोर सैनी तथा अशोक सिंह धाभाई अपने ही विचार परिवार के हैं, उन्हें कांग्रेस में घुटन महसूस हो रही थी, जिसके कारण आज इन्होंने घर वापसी की है।

उल्लेखनीय है कि रामकिशोर सैनी अशोक गहलोत की सरकार में मंत्री भी रहे है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वे प्रारम्भ से ही संघ के स्वयंसेवक रहे है। उनके रक्त में संघ के संस्कार है। आज भाजपा में आकर उन्हें अच्छा लग रहा है और वे पूरी शक्ति व निष्ठा से बिना शर्त पार्टी की सेवा करेंगे।

गौरतलब है कि अशोक सिंह धाभाई 1993 में करौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रहे है। अशोक सिंह धाभाई के पिताजी महुआ, बयाना तथा करौली से विधायक रहे है एवं भैंरोसिंह शेखावत की सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है