Ramgarh Bypolls Result 2023: सत्तारूढ़ झामुमो, राजद-कांग्रेस गठजोड़ को झटका, रामगढ़ सीट पर आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी 11817 वोट से आगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 2, 2023 11:56 IST2023-03-02T11:55:15+5:302023-03-02T11:56:12+5:30

Ramgarh Bypolls Result 2023: झारखंड में रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की बृहस्पतिवार को पहले दौर की गणना के बाद ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी की उम्मीदवार सुनीता चौधरी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बजरंग महतो से आगे हैं।

Ramgarh Bypolls Result 2023 AJSU Party Sunita Choudhary lead 11817 vote congress Bajrang Mahto trial bjp jmm rjd | Ramgarh Bypolls Result 2023: सत्तारूढ़ झामुमो, राजद-कांग्रेस गठजोड़ को झटका, रामगढ़ सीट पर आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी 11817 वोट से आगे

फाइल फोटो

Highlightsऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी की उम्मीदवार सुनीता चौधरी 11817 वोट से आगे हैं। सुनीता चौधरी को अभी तक 25598 वोट और कांग्रेस के बजरंग महतो को 13781 वोट मिले हैं।उपचुनाव के लिए आजसू पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन किया है।

Ramgarh Bypolls Result 2023: झारखंड में रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस को झटका लग सकता है। ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी की उम्मीदवार सुनीता चौधरी 11817 वोट से आगे हैं। 

चौधरी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बजरंग महतो से 11817 मतों से आगे हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सुनीता चौधरी को अभी तक 25598 वोट और कांग्रेस के बजरंग महतो को 13781 वोट मिले हैं। नोटा का हाल बहुत ही खराब है। उपचुनाव के लिए आजसू पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन किया है।

अधिकारी ने कहा कि पहले दौर में आजसू पार्टी को 25598 वोट मिले हैं, जबकि सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस को 13781 मत हासिल हुए हैं। रामगढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सह निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने बताया कि राजधानी रांची से करीब 40 किलोमीटर दूर रामगढ़ कॉलेज में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।

हुसैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मतगणना पर्यवेक्षकों, सहायकों और मतगणना निरीक्षकों सहित 120 कर्मियों द्वारा 40 पटल पर मतों की गिनती की जा रही है और यह 11 दौर में पूरी होगी।’’ रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 27 फरवरी को उपचुनाव हुआ था, जिसमें 67.96 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था।

उपचुनाव में 14 निर्दलीयों सहित 18 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई है, लेकिन मुकाबला मुख्य रूप से कांग्रेस और आजसू पार्टी के बीच माना जा रहा है। कांग्रेस विधायक ममता देवी को एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य घोषित किए जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था। कांग्रेस ने इस सीट से ममता देवी के पति बजरंग महतो को उतारा है, जबकि आजसू पार्टी ने सुनीता चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

 

Web Title: Ramgarh Bypolls Result 2023 AJSU Party Sunita Choudhary lead 11817 vote congress Bajrang Mahto trial bjp jmm rjd

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे