लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः रामगढ़ विधानसभा सीट पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ संपन्न, 78.98 फीसदी हुई वोटिंग

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 28, 2019 20:28 IST

जिला प्रशासन की ओर से रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शान्तिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस का भारी बन्दोबस्त किया गया था। उन्होंने बताया कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 7.20 प्रतिशत, 11 बजे तक 29.37 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 51.35 प्रतिशत, दोपहर 3 बजे तक 68.40 प्रतिशत, शाम 5 बजे तक 78.5 प्रतिशत मतदान रहा। 

Open in App

राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सोमवार सुबह आठ बजे से 278 मतदान केन्द्रों पर मतदान शुरू हो गया था, जोकि शाम पांच बजे तक चला। जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी  इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव पचार ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों का आभार प्रकट किया।

बता दें, जिला प्रशासन की ओर से रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शान्तिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस का भारी बन्दोबस्त किया गया था। उन्होंने बताया कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 7.20 प्रतिशत, 11 बजे तक 29.37 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 51.35 प्रतिशत, दोपहर 3 बजे तक 68.40 प्रतिशत, शाम 5 बजे तक 78.5 प्रतिशत मतदान रहा। 

उन्होंने बताया कि महिला व पुरुष शान्तिपूर्ण मतदान के लिए लाइन में लगे हुए थे। मतदान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निरन्तर भ्रमण कर मतदान व्यवस्थाओं जायजा लिया। 

उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पूर्व रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में दो लाख, 35 हजार, 625 मतदाता हैं। इसमें से एक लाख, 10 हजार, 497 महिला मतदाता और एक लाख, 46 हजार, 613 पुरूष मतदाता है। दो महिलाओं सहित 20 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह को चुनाव मैदान में उतारा, जबकि सत्ताधारी कांग्रेस ने अलवर की पूर्व जिला प्रमुख साफिया जुबेर खान और भाजपा ने पूर्व प्रधान सुखवंत सिंह को मैदान में उतारा। मतगणना 31 जनवरी को होगी।

राज्य में सात दिसम्बर को हुए 199 विधानसभा सीटों के चुनाव में 99 सीट पर कांग्रेस, एक सीट पर कांग्रेस की गठबंधन सहयोगी आरएलडी ने जीत दर्ज की थी। भाजपा ने 73 सीटों, बसपा ने छह, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने तीन, माकपा और बीटीपी ने दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। इनके अलावा 13 सीटें निर्दलीयों को मिलीं।

टॅग्स :उपचुनावराजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह