लाइव न्यूज़ :

रामगढ़ उपचुनाव नतीजेः बीजेपी के हाथ से फिसली सीट, कांग्रेस की शफिया जुबैर की धमाकेदार जीत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2019 11:41 IST

राजस्थान के अलवर की रामगढ़ विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी शफिया जुबैर आगे चल रही हैं।

Open in App

जयपुर, 31 जनवरीःराजस्थान में अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस प्रत्याशी शफिया जुबैर ने बीजेपी प्रत्याशी सुखवंत सिंह को 12228 वोटों के बड़े अंतर से हराया। तीसरे स्थान पर बीएसपी के जगत सिंह रहे। शफिया जुबैर को कुल 83311 वोट हासिल हुए। रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए 28 जनवरी को मतदान हुआ था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि रामगढ़ में मतों की गिनती शुरू हो गई है। मतों की गिनती 20 चरण में होगी। पहले मतपत्रों की गणना होगी उसके बाद ईवीएम के मतों की गणना की जायेगी। रामगढ़ विधानसभा में 20 उम्मीवारों के भाग्य का फैसला मत पेटियों में बंद है।

उल्लेखनीय है कि राज्य की कुल 200 में से 199 सीटों पर मतदान सात दिसंबर को हुआ था। बसपा प्रत्याशी के निधन के कारण रामगढ़ सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इसी सोमवार को 2.35 लाख मतदाताओं में से 79.04 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। 2013 के विधानसभा चुनाव में रामगढ़ सीट पर भाजपा ने विजय दर्ज की थी।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा और एएनआई से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :उपचुनावराजस्थानरामगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह