लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस महामारी का नया हॉटस्पॉट बना रामगंज, अब तक आए कोविड-19 के 33 मामले

By भाषा | Updated: April 2, 2020 15:22 IST

राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर कुल 129 हो गई है। राज्य में कुल संक्रमितों में से 12 तबलीगी जमात में शामिल होकर लौटे लोग हैं। एक तिहाई मामले जयपुर में मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे2 अप्रैल को राजस्थान में नौ लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से सात तो जयपुर शहर के रामगंज क्षेत्र से हैं। देश में अब तक कोरोना वायरस के 1965 मामले मिले हैं और 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर की घनी आबादी वाला रामगंज इलाका कोरोना संक्रमण का नया केन्द्र बन गया है। दो दिन में संक्रमण के 20 नये मामले सामने आने से राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों की पेशानी पर चिंता की लकीरे हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि राजधानी जयपुर के रामगंज इलाके में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित सात नये मामले सामने आये हैं। इससे पहले बुधवार को यहां से 13 मामले सामने आए थे। इस इलाके में कुल मामलों की संख्या 33 हो गयी है। वहीं 41 कोरोना संक्रमित मामलों के साथ जयपुर शहर राज्य में पहले नंबर पर है जबकि भीलवाड़ा 26 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर।

रामगंज का मामला अधिकारियों के लिए चिंता का विषय इसलिए भी बना हुआ क्योंकि यहां संक्रमित पाए गए 17 लोग उसी एक व्यक्ति के करीबी संपर्क वाले हैं जो सबसे पहले कोरोना संक्रमित पाया गया था। सिंह के अनुसार ‘‘एक ही व्यक्ति से 17 लोगों को संक्रमण होना हालात की गंभीरता को प्रकट करता है।’’

उल्लेखनीय है कि रामगंज इलाके में पश्चिम एशिया से एक 45वर्षीय व्यक्ति 12 मार्च को दिल्ली हवाई अड्डे पर आया। उसी दिन वह बस से जयपुर आ गया। 26 मार्च को जांच में वह संक्रमित पाया गया। लेकिन इस दौरान वह अपने परिवार, पहचान के अनेक लोगों से मिला व संपर्क में आया। एक दिन के बाद उसके दोस्त और 10 परिजनों को कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। अब तक कुल 17 लोग ऐसे सामने आए हैं जो उसके करीबी हैं। दस तो उसके परिवार वाले ही हैं। प्रशासन व स्वास्थ्य अधिकारियों ने 125 लोगों को पृथक रखा हुआ है। रामगंज जयपुर के परकोटे में यानी पुराने जयपुर में पड़ता है। यहां घनी आबादी है।

प्रशासन ने हालात की गंभीरता को देखते हुए यहां बेमियादी कर्फ्यू लगाया है। पूरे इलाके को सेनेटाइज किया गया है। हर घर और हर व्यक्ति की जांच की जा रही है। इलाके में वाहनों तक को विसंक्रमित किए बिना जाने की अनुमति नहीं है। लोगों के छतों पर इकट्ठा होने की शिकायतों के बाद बुधवार को इलाके में अनेक ड्रोन तैनात कर दिये गये हैं और लोगों से अपील की जा रही है कि वे सामाजिक दूरी का पालन करें। 

 

 

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाराजस्थानजयपुरकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है