लाइव न्यूज़ :

रमेश जोरकीहोली कोरोना वायरस से संक्रमित हुए

By भाषा | Updated: April 5, 2021 16:59 IST

Open in App

बेलगावी (कर्नाटक), पांच अप्रैल कर्नाटक के पूर्व मंत्री रमेश जरकीहोली कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और वह गोकक तालुक अस्पताल में भर्ती हैं। वह यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

गोकक तालुक अस्पताल के डॉ रवींद्र ने बताया, “ बृहस्पतिवार की रात, उन्होंने (जरकीहोली ने) बुखार और खांसी की शिकायत की थी, जिसके बाद उनकी रैपिड एंटीजन पद्धति से जांच की गई, जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्हें कोई और समस्या नहीं थी और उन्हें घर में पृथक रहने को कहा गया था।”

पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉक्टर ने कहा कि कल रात करीब साढ़े 10 बजे उन्होंने सांस लेने में परेशानी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका कोविड का उपचार चल रहा है।”

उन्होंने बताया, “ उनका शर्करा स्तर और रक्तचाप थोड़ा बढ़ा हुआ है लेकिन उनकी हालत स्थिर है... वह (जरकीहोली) फिलहाल आईसीयू में हैं। उनके दो संपर्कों के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।”

डॉ रवींद्र ने बताया कि गोकक विधायक महाराष्ट्र और बेंगलुरू गए थे, जहां संक्रमण के मामले अधिक हैं।

जरकीहोली यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे हैं और वह सेहत संबंधी कारणों की वजह से शुक्रवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश नहीं हुए थे।

उनसे 29 मार्च को पूछताछ की गई थी और उन्होंने सवालों का जवाब देने के लिए चार दिन का समय मांगा था।

जरकीहोली के वकील श्याम सुंदर ने बेंगलुरू में संवाददाताओं से कहा कि पिछली बार जब उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस मिला था, तो उनके मुवक्किल बीमार थे।

उन्होंने कहा, “ उन्हें (जरकीहोली को) जुकाम तथा शरीर में दर्द था और आंखों से संबंधित कुछ परेशानियां थीं। मैंने यह जांच अधिकारियों को बता दिया था और उनसे कहा था कि वह अन्य दिन पेश होंगे। इसके बाद कोई नोटिस नहीं आया। मैंने उन्हें आधिकारिक तौर पर सूचित किया है कि वह कोविड-19 से संक्रमित हैं तथा गोकक के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।”

शहरी विकास मंत्री बी बसवराज ने भी दिन में कहा था कि जरकीहोली कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और संक्रमण मुक्त होने पर बेलगाम लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार में हिस्सा लेंगे।

जरकीहोली के गृह जिले बेलगावी की बेलगाम लोकसभा सीट पर 17 अप्रैल को उपचुनाव होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता